{"_id":"5c5c7a79bdec225fe96d6ebd","slug":"161549564537-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के बजट से शिक्षा, स्वास्थ्य में तरक्की की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के बजट से शिक्षा, स्वास्थ्य में तरक्की की आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार के बजट से शिक्षा, स्वास्थ्य में तरक्की की आस
हापुड़। प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल की ओर से पेश बजट से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। बजट में आवारा पशुओं के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है, साथ ही डेयरी विकास और आयुष्मान के विस्तार को भी करोड़ों का बजट दिया गया है।
राजकीय विद्यालय बनेंगे, वाईफाई होंगे महाविद्यालय
छात्र रितिक त्यागी ने कहा कि राजकीय विद्यालय के लिए 10 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। जिले में भी राजकीय विद्यालय की सौगात मिल सकेगी।
छात्र वरूण ने कहा कि बजट में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय को वाईफाई करने की भी बात कही गई है। इसका छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।
सन्नी त्यागी का कहना है कि यूपी सरकार के बजट में आयुष्मान भारत योजना के लिए 1298 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिले में भी योजना का विस्तार होगा जिससे लोगों को बड़ी सौगात मिल सकेगी।
मोनू का कहना है कि बजट में 100 बेड के अस्पताल निर्माण के लिए 47 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। हापुड़ में भी 100 बेड के जिला अस्पताल का निर्माण चल रहा है, शेष धनराशि मिलने पर इसके निर्माण की गति तेज होगी। जिसका लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
आवारा पशुओं से मिलेगी निजात
दत्तियाना निवासी पवन हूण का कहना है कि यूपी सरकार के बजट में कांजी हाऊस व गौशाला निर्माण के लिए धन का पिटारा खोल दिया है। इस पहल से किसानों को आवारा पशुओं के आतंक से राहत मिल जाएगी।