{"_id":"5af885754f1c1bcf408b50cf","slug":"161526236533-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीआरसी खाते से 60 हजार का गबन,एक शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीआरसी खाते से 60 हजार का गबन,एक शिक्षक निलंबित
Updated Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनपीआरसी खाते से 60 हजार
का गबन, एक शिक्षक निलंबित
हापुड़। एनपीआरसी के संयुक्त खाते को एकल रूप से चलाकर 60 हजार के गबन करने के मामले में गांव आलमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक (एनपीआरसी) पर गाज गिर गई है। बीएसए ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर सिंभावली ब्लॉक से अटैच कर दिया है। इससे शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से पूर्व में नियुक्त किए एनपीआरसी (न्याय पंचायत समन्वयक) को लेकर काफी समय से सवाल उठते रहे हैं। शिकायतें अधिक मिलने पर दो महीना पूर्व अफसरों ने नए स्तर से एनपीआरसी नियुक्त किए थे, लेकिन आधा दर्जन एनपीआरसी संयुक्त खातों को हस्तांतरित नहीं कर रहे थे।
इन खातों में गबन की शिकायत मिलने पर बीएसए के आदेश पर सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक ने इस मामले की जांच पड़ताल की। बीएसए को मिली जांच रिपोर्ट में आलमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक शकील अहमद (एनपीआरसी गिरधरपुर न्याय पंचायत) एकल रूप से संयुक्त खाते को चलाता पकड़ में आ गया। उसने खाते से करीब 60 हजार रुपये का गबन भी किया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर सिंभावली ब्लॉक से अटैच कर दिया है। अभी कई एनपीआरसी ऐसे बचे हैं, जिन्होंने अभी तक भी खातों को हस्तांरित नहीं किया है जिनकी जांच चल रही है। कुल मिलाकर इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि जांच में एनपीआरसी खाते से गबन की पुष्टि हुई है। इस कारण एनपीआरसी को निलंबित कर दिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।