फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गर्मी और ओवर लोडिंग के चलते विद्युत तार टूटा, राहगीर बाल बाल बचे

गर्मी और ओवर लोडिंग के चलते विद्युत तार टूटा, राहगीर बाल बाल बचे

Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
गर्मी और ओवर लोडिंग के चलते विद्युत तार टूटा, राहगीर बाल बाल बचे
गर्मी और ओवर लोडिंग से विद्युत तार टूटा, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। तापमान में बढ़ोतरी और ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मरों में आग लगने के साथ ही तार टूटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इससे बिजली सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को गर्मी और पीने के पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ रही है।
क्षमता से अधिक लोड होने पर बिजली लाइन में आग लगने की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं। बहादुरगढ़ और सिंभावली क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार दोपहर को तार टूटकर गिरने से भगदड़ मचने के साथ ही महिला-बच्चों समेत कई राहगीर बाल-बाल बच गए। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में कई स्थानों पर भी दोपहर के समय बिजली तार टूटकर गिरने की घटना हो चुकी हैं, जिससे बिजली सप्लाई गुल रहने से लोगों को अनावश्यक दिक्कत झेलने के साथ ही पीने के पानी की किल्लत भी सहनी पड़ रही है। वहीं गांवों में फुंके ट्रांसफार्मर न बदलने से सैकड़ों घरों की बत्ती गुल रही जिससे ग्रामीणों को मुसीबतें झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ महावीर सिंह का कहना है कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर फुंकना और तार टूटना एक सामान्य समस्या है, जिसकी रोकथाम को जर्जर तार बदलवाने के साथ ही ओवर लोडिंग वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़वाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed