{"_id":"5aaead884f1c1b3a058b5e60","slug":"161521397128-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजेड एकेडमी ने मुरादाबाद की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजेड एकेडमी ने मुरादाबाद की टीम को हराया
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजेड एकेडमी ने मुरादाबाद की टीम को हराया
गढ़मुक्तेश्वर। ऑल इंडिया गोल्ड कप टूर्नामेंट के मैच में एसजेड एकेडमी ने मुरादाबाद की टीम को हरा दिया। इसमें त्रिदेव को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
गढ़ के एसजेड क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार को ऑल इंडिया गोल्ड कप में मुरादाबाद और एसजेड एकेडमी की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर मुरादाबाद के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद की टीम 155 रन पर ऑल आउट हो गई। मुरादाबाद के लिए हिमांशु ने 46 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजेड एकेडमी की टीम की शुरूआत अच्छी रही। अनिल ने 17 गेंदों में 39 रन और त्रिदेव ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत एसजेड एकेडमी ने मैच जीत लिया। इसमें त्रिदेव को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। कोच सोएब आलम और वाहिद अली ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।