{"_id":"5d1e44078ebc3e3c9b262398","slug":"156226455920-hapur-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना बवाल मामले में फंसे युवाओं को रिहा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याना बवाल मामले में फंसे युवाओं को रिहा करने की मांग
विज्ञापन

हापुड़। जनपद बुलंदशहर के स्याना में गोकशी के बाद हुए बवाल में फंसे आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई का अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। आरोपियों को रिहा करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट में संगठन के जिलाध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि जनपद बुलंदशहर के स्याना में सात माह पहले तीन दिसंबर को गोहत्या के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज की थी। जिसमें गोभक्त सुमित नामक युवक की मौत हो गई थी। इस दौरान तत्कालीन स्याना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह की भी मौत हो गई थी। प्रशासन ने 44 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब राजद्रोह की धारा की सिफारिश की थी। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि शासन की सिफारिशों को न्यायालय ने मानने से इनकार कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल ने मांग की है कि पूरे प्रकरण का निरीक्षण विशेष जांच दल बनाकर किया जाए। आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह की धारा हटाकर रिहा किया जाए। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में गौरव राघव, मनोज नामदेव, मनमोहन सिंह, विवेक तोमर, मनीष कुमार, विशाल कुमार, विकास तोमर, शिवम कुशवाहा, प्रवीन तोमर, आशीष चौहान, दिवेश कुमार, नितिन राणा उपस्थित थे।