{"_id":"5d17bbbc8ebc3e3cf10ead7a","slug":"156183645513-hapur-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ शिविरों प्लाटिक और पॉलीथिन रहेगी प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ शिविरों प्लाटिक और पॉलीथिन रहेगी प्रतिबंधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ शिविरों में प्लास्टिक और पॉलिथीन पर रहेगा बैन
हापुड़। सावन माह में 17 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अधिकारियों को चाक चौबंद व्यवस्था व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम जयनाथ यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर सभी विभागों के अधिकारी सक्रिय हो जाएं। शहर में आने वाले व गुजरने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कांवड़ यात्रा को लेकर सबसे पहले प्राथमिकता पर मार्गों को दुरुस्त किया जाए। कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाए। पावर कारपोरेशन द्वारा सुनिश्चित कर लिया जाए कि सड़क किनारे लगे खंभों में करंट न आए। सड़क किनारे लगने वाले शिविर विद्युत लाइन के नीचे न हों। शिविरों में महिलाओं के लिए अलग स्थान बनाया जाए। शिविरों को सड़क मार्गों से हटकर बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी शिविर संचालकों को निर्देशित किया जाए कि प्लास्टिक, पॉलिथीन का प्रयोग न होने पाए।
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी शिविरों की जांच लगातार करते रहे कहीं पर भी गैस रिंफीलिंग का कार्य होता हुआ नहीं होना चाहिए। सभी शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था समय रहते पूर्ण करा ली जाए।
विज्ञापन
उन्होंने जनपद की तीनों नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को यात्रा के दौरान सड़कों व मंदिरों पर साफ सफाई व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एएसपी राम मोहन सिंह ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल समय रहते तैनात कर दिया जाए। मंदिरों मेें भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाए। चिन्हित मार्गों के अलावा किसी भी अन्य मार्गों पर श्रद्धालुओं एवं अन्य व्यक्तियों को किसी प्रकार की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। बैठक में उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश, विशाल यादव, राममूर्ति त्रिपाठी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।