{"_id":"5d17bbb98ebc3e3cbd7395a0","slug":"15618364527-garh-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में कोई भी केंद्रीय विद्यालय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में कोई भी केंद्रीय विद्यालय नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सांसद ने उठाया केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में कोई भी केंद्रीय विद्यालय न होने से लोग अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए बच्चों को बाहरी स्थानों पर पढ़ाने को मजबूर हैं। बसपा सांसद द्वारा सत्र में सवाल उठाने पर एचआरडी मिनिस्टर ने विद्यालय की स्थापना कराने का भरोसा दिया।
गढ़ अमरोहा संसदीय क्षेत्र से जुड़ी गढ़, अमरोहा, हसनपुर, धनौरा, नौगांवा सादात तहसील में अभी तक केंद्रीय विद्यालय की सुविधा मुहैया नहीं हो पाई है। इसके चलते बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावकों को प्राइवेट स्कूल अथवा बाहरी स्थानों के केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाना मजबूरी बनी हुई है। बसपा संसदीय दल के नेता और गढ़ अमरोहा सीट के सांसद कुंवर दानिश अली ने पहले ही संसद सत्र में इस मुद्दे को बड़ी प्रमुखता से उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। जिस पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने सरकार की तरफ से जवाब देते हुए गढ़ अमरोहा संसदीय क्षेत्र में बहुत जल्द केंद्रीय विद्यालय की सौगात दिलाने का भरोसा दिया है।