{"_id":"5d17ba958ebc3e3cd13c49e3","slug":"15618361612-hapur-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र की तलाश में कॉल डिटेल खंगाल रही हापुड़ पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र की तलाश में कॉल डिटेल खंगाल रही हापुड़ पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता छात्र की तलाश में कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित बदिस्ता स्कूल के पास मोहल्ला जसरूप नगर से रहस्यमय ढंग से लापता 11 वीं के छात्र का छठे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। अब कोतवाली पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
मेरठ रोड के एक पब्लिक स्कूल में 11 वीं के छात्र 17 वर्षीय रोहन अपने परिवार में इकलौता बेटा है, उसके पिता सुशील कुमार का कहना है कि वह लगातार तमाम रिश्तेदारियों में रोहन की तलाश कर चुके हैं, लेकिन वह नहीं मिला। हालांकि कुछ लोगों ने यह जरूर बताया कि लापता होने के दो दिन बाद दो युवकों के साथ रोहन को एक स्थान पर देखा गया था, लेकिन वहां जाने पर भी वह नहीं मिल सका। बताया कि रोहन 24 जून की सुबह उठकर घर से चला गया। तब से उसका कोई पता नहीं है।
कोट
थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान का कहना है कि रोहन की तलाश में उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उम्मीद है कि उसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।