{"_id":"5d17ba828ebc3e3cdf12fdaf","slug":"156183614118-garh-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों से वसूली का खेल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों से वसूली का खेल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल कर्मियों के अवैध वसूली पर भड़के व्यापारी, सौंपा ज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों से वसूली का खेल जारी रहने से गुस्साए व्यापारियों ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। अवैध ढंग में हो रही वसूली न रुकने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
लगातार होते आ रहे विरोध के बाद भी ब्रजघाट टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों से दबंगता के बल पर की जा रही वसूली रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसका विरोध करने वालों से टोल कर्मी आए दिन मारपीट और अभद्रता कर रहे हैं। टोल प्लाजा पर हो रही दबंगता के विरोध में शनिवार को दर्जनों व्यापारी गढ़ तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए, जिन्होंने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल के नेतृत्व में एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और सीओ अशोक शुक्ल को ज्ञापन सौंपे। जितेंद्र गोयल ने कहा कि स्थानीय वाहनों से वसूली के विरोध में आए दिन लोगों से मारपीट और अभद्रता होती आ रही है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई न होने पर टोल कर्मियों का हौसला और भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रजघाट के सैकड़ों लोग गढ़ और गढ़ के सैकड़ों लोग ब्रजघाट में कामकाज करते हैं, जिन्हें प्रतिदिन दो बार टोल प्लाजा को पार करना पड़ता है, लेकिन इस दौरान हर बार टोल कर्मी उत्पीड़न, अभद्रता और मारपीट कर जबरन रसीद काट देते हैं। राकेश डिश, दीपक गौड़, शिवम शर्मा, हेमंत, मूलचंद, भूपेंद्र चौहान, मंगल पंडित, संजय रस्तोगी, प्रमोद चौहान, पुष्पेंद्र वर्मा ने लोकल वाहनों से हो रही वसूली पर प्रभावी ढंग में रोक लगवाकर मारपीट और अभद्रता करने वाले टोल कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
टोल प्लाजा कंपनी को जारी किया नोटिस
गढ़मुक्तेश्वर। टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से वसूली और विरोध करने वालों से मारपीट समेत अभद्रता होने की घटनाओं को तहसील प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है, जिसके चलते टोल का संचालन कर रही कंपनी को दोबारा नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि लोकल वाहनों से टोल वसूली और विरोध करने वालों से मारपीट समेत अभद्रता होना बेहद गंभीर मामला है, जिस पर प्रभावी ढंग में अंकुश लगाने को टोल का संचालन कर रही कंपनी को दोबारा नोटिस भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर इसके बाद भी लोकल वाहनों से वसूली और विरोध करने वालों से मारपीट अथवा अभद्रता हुई तो अगली बार दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।