फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खरीदकर लाई दुल्हन बाइक से कूद कर भागी

खरीदकर लाई दुल्हन बाइक से कूद कर भागी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
खरीदकर लाई दुल्हन बाइक से कूद कर भागी
खरीदकर लाई दुल्हन बाइक से कूद कर भागी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। खरदीकर लाई गई दुल्हन रास्ते में चलती बाइक से कूद कर भाग निकली। मामला थाने में पहुंचने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर के 50 वर्षीय नानक चंद ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह चार बच्चों का पिता है, जिसकी दो पत्नियों की मृत्यु हो चुकी है। बच्चों के पालन पोषण के लिए वह तीसरी शादी करना चाहता था। इसी दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। उसने 30 हजार रुपये की एवज में जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में शादी कराने का वायदा किया। गजरौला पहुंचने के बाद आरोपी ने उसे एक स्त्री से मिलवाया। जिसे वह अपने साथ बाइक पर बैठाकर गांव के लिए चल दिया। पीड़ित ने बताया कि ब्रजघाट-पलवाडा रोड पर बाइक धीमी होने पर महिला कूदकर भाग निकली। जिसे तलाशने के बाद उक्त युवक को सौंप दिया गया। पीड़ित का कहना है कि कई बार तगादा करने के बाद भी आरोपी उसके पैसे नहीं लौटा रहा है। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और उसके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसओ रविरतन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed