{"_id":"5d0bde288ebc3e667f4c565c","slug":"156105884113-garh-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे की नाली बंद करने से सिंचाई प्रभावित हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे की नाली बंद करने से सिंचाई प्रभावित हो रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजवाहे की नाली बंद करने से सिंचाई प्रभावित
गढ़मुक्तेश्वर। दबंगों द्वारा रजवाहे की नाली बंद करने से सैकड़ों बीघा फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। परेशान किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ क्षेत्र तहसील क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा, जिनका कहना है कि वह गांव से निकल रहे रजवाहे के कुलाबा संख्या 101 से करीब 50 सालों से अपने खेतों की सिंचाई करते चले आ रहे हैं, लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उक्त कुलाबे की नाली को मिट्टी से भरकर बंद कर दिया है। कुलाबा अवरुद्घ होने से उनके खेतों की सिंचाई बंद हो गई, जिससे सैकड़ों बीघा फसल के साथ आम के बाग भी प्रभावित हो रही है। नाली खोलने पर आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं। किसानों ने एसडीएम से उक्त कुलाबे की नाली खुलवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।