{"_id":"5d0bde228ebc3e60c372d5be","slug":"156105883517-hapur-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ शिक्षा वर्ग का समापन, उमड़े स्वयं सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ शिक्षा वर्ग का समापन, उमड़े स्वयं सेवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘शिक्षा वर्ग में पसीना बहाते हैं स्वयं सेवक’
हापुड़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे बीस दिवसीय (संघ शिक्षा वर्ग प्रथम) का बुधवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में जिले और आसपास के हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज का ध्वजारोहण और प्रार्थना के साथ हुआ। मुख्य वक्ता व क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में जब लोग किसी ठंडे स्थान पर जाकर आराम करना पसंद करते हैं, उस समय देश के तरुणों का एक बड़ा वर्ग अपनी रूचि से संघ के शिक्षा वर्गों में जाकर कठोर परिश्रम करता है। किसी गुरुकुल के विद्यार्थी की भांति यहां व्यक्ति, व्यक्तित्व विकास व राष्ट्र चिंतन के लिए सभी प्रकार के कष्टप्रद परिस्थितियों में भी आनंद पूर्वक रहता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश में अपनी संस्थाओं के माध्यम से हिंदू समाज के लिए सन 1925 से कार्य कर रहा है। व्यक्ति निर्माण की इस कड़ी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण की एक विशिष्ट पद्धति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि संघ धर्म जागरण सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक सद्भाव, गौ सेवा, ग्राम विकास एवं पर्यावरण जल संरक्षण जैसी सात गतिविधियों के माध्यम से संपूर्ण हिंदू समाज को राष्ट्रीय कार्य में योगदान को लेकर तत्पर हैं। अध्यक्षता करते हुए प्रांत के संघ संचालक प्रेमचंद ने कहा कि संघ में कार्यकर्ता प्रशिक्षण की त्रिस्तरीय व्यवस्था है। प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष व अखिल भारतीय सत्र पर तृतीय वर्ष के रूप में कार्यकर्ता प्रशिक्षण की विधि है। इस वर्ष मेरठ प्रांत में 15 से 40 वर्ष की आयु वर्ग वालों के लिए प्रथम वर्ष के दो वर्ग लगे। वहीं, द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण के लिए एक वर्ग शामली में लगा। 40 से 65 वर्ष की आयु के लिए एक विशेष वर्ग बुधवार को मेरठ में संपन्न हुआ है। मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में तीस मई से 20 जून तक लगाया गया। इसमें 13 जिलों के 266 स्थानों से छात्रों ने प्रतिभाग किया। कुल 459 शिक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 442 शिक्षार्थियों ने वर्ग की दिनचर्या के अनुसार सुबह जागरण से लेकर संघ स्थान के शारीरिक कार्यक्रम, चर्चा, बौद्धिक, संवाद, कालांश और रात्रि कार्यक्रम में पूर्ण मनोयोग से बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण की दिनचर्या में सेवा व श्रम साधना के प्रशिक्षण की प्रक्रिया अपनाई गई। नियमित श्रम साधना द्वारा परिसर की स्वच्छता लेखांकन, सज्जा आदि अनेक कार्यक्रम सिखाए गए। इस दौरान प्रांत प्रचारक धनीराम, प्रांत कार्यवाह फूल सिंह, सह विभाग कार्यवाह सतवीर, जिला संघ संचालक प्रवीण, जिला कार्यवाह पंकज, विजय त्यागी, सुरेश जैन, संजय कृपाल, विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।