फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   राष्ट्रीय चिंतन शिविर में सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

राष्ट्रीय चिंतन शिविर में सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय चिंतन शिविर में सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हरिद्वार पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन


हापुड़। हरिद्वार में भाकियू द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रवाना हुए। दल को भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबली त्यागी ने जिला कार्यालय से भाकियू का झंडा दिखाकर रवाना किया।
शनिवार शाम भाकियू कार्यकर्ता संगठन के लिए जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जिला संगठन मंत्री संदीप चौधरी व तहसील अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने बताया कि हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर में किसानों के मुद्दों पर विचार विमर्श किया जा रहा है। दिनेश खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी गन्ना किसानों को 15 दिन में गन्ना भुगतान और ब्याज नहीं मिल पा रही है। भूमि अधिग्रहण में जगह जगह सरकार एवं प्राधिकरणों द्वारा अनियमितता बरती जा रही हैं। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं एवं गोवंशों द्वारा किसानों की फसलों को उजाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार सुबह यह दल हरिद्वार पहुंचेगा। यहां समस्याओं के स्थायी समाधान की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान जिला महासचिव दिनेश त्यागी, फूल सिंह चौहान, ममता शर्मा, नीलम त्यागी, राकेश देवी, योगिता देवी, अफजाल प्रधान, शब्बू चौधरी, अय्यूब अली, हबीब चौधरी, अमानत अली, मुबारक खां, बिल्लू त्यागी, कैप्टन राजेश, महेश केवट, कुंवर पाल गुर्जर, शोभाराम आर्य, रणवीर सिंह, अमित शर्मा, संदीप शर्मा, प्रमोद त्यागी, मास्टर विनोद त्यागी, नीरज तोमर, ललित तोमर, प्रधान टिलुवा सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed