फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्रमुख सचिव ग्राम विकास का दौरा, अफसरों में हड़कंप

प्रमुख सचिव ग्राम विकास का दौरा, अफसरों में हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ग्राम विकास का दौरा, अफसरों में हड़कंप
शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही
विज्ञापन


हापुड़। जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव ग्राम विकास अनुराग श्रीवास्तव ने शनिवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जिला अस्पताल, सीएचसी और हापुड़ तहसील का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान कोई खास कमी नहीं पायी गयी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
दोपहर के समय कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं व कार्यक्रम जनता के लाभ के लिए संचालित किए जा रहे हैं, उनका अधिकारियों के द्वारा समयबद्धता औरर गुणवत्तापरक रूप से क्रियान्वयन किया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता मिशन ग्रामीण एवं नगरीय की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मूलभूत जानकारी उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और चेेतावनी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा में पाया कि जनपद में 592 पात्र लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा जिन्हें आवास दिए जा रहे हैं उनकी पात्रता की गहराई के साथ जांच पड़ताल की जाए। मनरेगा का कार्य संतोषजनक नहीं पाने पर परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा में उन्होंने कहा कि इस योजना में बजट जनपद को आवंटन हो चुका है। प्रभारी अधिकारी ने बैठक में सभी निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके द्वारा निर्माण कार्यों की जो समय सीमा निर्धारित की गई है उसके अंदर ही कार्य को पूर्ण किया जाए। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना, गन्ना मूल्य के भुगतान, पुष्टाहार योजना के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी वीर सिंह के द्वारा किया गया। इसके बाद प्रभारी अधिकारी द्वारा राजस्व कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में डीएम अदिति सिंह, एसपी डा. यशवीर सिंह, सीडीओ दीपा रंजन, एडीएम जयनाथ यादव, एएसपी राम मोहन सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने किया अस्पताल, सीएचसी और तहसील का निरीक्षण
बैठक के बाद नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव ग्राम विकास अनुराग श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल, गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हापुड़ तहसील का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में निर्माण के लिए अवशेष बचे हुए कार्य को गुणवत्ता परक रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अभिलेखों के साथ साथ मरीजों को उचित सुविधा मुहैया कराने और साफ सफाई के लिए निर्देशित किया। यहां पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता पाई गई। उन्होंने सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सेंटर आदि अन्य स्थानों तथा मरीजों से भी मुलाकात करते हुए उनसे हालचाल मालूम किया। हापुड़ तहसील के निरीक्षण में उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने तथा राजस्व वादों के निस्तारण समयद्धता के साथ करने के लिए निर्देशित किया। शाम के समय वे सिंभावली के गांव सिखैड़ा में रात्रि चौपाल के आयोजन के लिए पहुंचे और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed