{"_id":"5d0555318ebc3e5056192c6c","slug":"156063056512-hapur-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आग, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आग, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान से बरसी आग, लोग परेशान
हापुड़। गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। आसमान से बरसती आग ने धरती को तपा दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप और सूरज की तपिश ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वेस्ट यूपी में सूरज की तपिश का असर बढ़ता जा रहा है। इस बार मई के बाद जून में भी पारा रिकार्ड तोड़ रहा है। दिन निकलते ही झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। शनिवार को गर्मी का हाल यह रहा कि दोपहर 12 बजे तक ही जिले का तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में गर्मी के कारण बाजारों में रौैनक कम रही। गर्मी से राहत पाने को लोग छाता, कपड़ा आदि का सहारा लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक मनोज आत्रे के अनुसार मौसम में बदलाव के संकेत हैं। वेस्ट यूपी में 17, 18 व 19 जून को तेज हवा व हल्की बारिश का अनुमान है। रविवार को भी आसमान में हल्के बादल छाएंगे, वहीं अगले तीन दिन तक तापमान में भी कमी आएगी। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।