फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   करप्शन फ्री इंडिया ने मनाया अन्ना हजारे का जन्मदिन

करप्शन फ्री इंडिया ने मनाया अन्ना हजारे का जन्मदिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
करप्शन फ्री इंडिया ने मनाया अन्ना हजारे का जन्मदिन
करप्शन फ्री इंडिया ने मनाया अन्ना हजारे का जन्मदिन
विज्ञापन


हापुड़। संस्था करप्शन फ्री इंडिया ने समाजसेवी अन्ना हजारे के जन्मदिन गांव बिलासपुर में धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के मौके पर ही संगठन की प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संगठन के संस्थापक प्रवीण चौधरी ने बताया कि समाजसेवी अन्ना हजारे के जन्मदिन पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा कैम्प कार्यालय पर मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि संगठन अन्ना हजारे के मार्गदर्शन में समाज में फैले हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा है।
विज्ञापन

संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि आज अन्ना हजारे के जन्मदिन के मौके पर संगठन ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए हापुड़ निवासी आशुतोष शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, शाहजहांपुर निवासी इमरान खान को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जीत सिंह बैसोया को प्रदेश संरक्षक, देवेंद्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित भड़ाना को प्रदेश मीडिया प्रभारी, देवेंद्र गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद निवासी राज यादव को प्रदेश संगठन मंत्री, गाजियाबाद निवासी सीताराम को प्रदेश उपाध्यक्ष और लखनऊ निवासी आकांक्षा मौर्या को प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के संरक्षक कर्नल महकार सिंह नागर, वाईएस शिशोदिया, जिला अध्यक्ष दिनेश नागर, मनीष भाटी, प्रेम प्रधान, हरेन्द्र कसाना, राकेश नागर, अरुण नागर, स्वामी बालानंद महाराज, रजित चौधरी, रोहित, अनिल बैंसला, दीपक भाटी, नरेंद्र नागर, प्रदीप भाटी, राजेन्द्र लोहिया, मोनी भाटी, साहिल घनघोला, निशान्त तिवारी, अभिषेक टाइगर, अनुज कसाना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed