{"_id":"5cf57194bdec22070c091acb","slug":"155958926418-garh-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृशनल हाईवे समेत संपर्क मार्गोँ पर जाम ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृशनल हाईवे समेत संपर्क मार्गोँ पर जाम ने रुलाया
विज्ञापन
नेशनल हाइवे समेत संपर्क मार्गों पर जाम ने रुलाया
गढ़मुक्तेश्वर। वट अमावस्या पर रुट डायवर्जन और भारी वाहनों की रोकथाम न होने के चलते हाइवे पर जाम लग गया। जाम से बचने के लिए संपर्क मार्गों पर उतरे वाहनों से वहां भी जाम की स्थिति बन गई। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। 12 घंटे से भी अधिक जाम रहने से श्रद्धालुओं समेत यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ीं।
रविवार की देर रात वट अमावस्या पर स्नान करने आए गंगा भक्तों का हुजूम से रात्री में करीब 12 बजते ही नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं सोमवार की सुबह स्नान कर लौटने और स्नान करने आने वालों की भीड़ और भी अधिक बढ़ गई। जिसके चलते हाइवे पर वाहनों का वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। वहीं रुट डायवर्जन न होने और भारी वाहनों के निकलने से भी रात करीब 12 बजे से लेकर शुरू हुए जाम की स्थिति सोमवार की सुबह और भी बिगड़ गई। करीब 12 घंटे तक नेशनल हाइवे की दोनों साइड में वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सोमवार की सुबह हाइवे पर जाम से बचने के लिए यात्रियों समेत रोडवेज बसें और भारी वाहन संपर्क मार्गों से होकर गुजरना शुरू हो गए। जिसके चलते गढ़ नगर, पलवाड़ा रोड समेत सभी संपर्क मार्ग भी जाम के झाम की चपेट में आ गए। वहीं गढ़-स्याना रोड के रेलवे फाटक पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही, क्योंकि ट्रेन निकलने के बाद दोनों साइडों में खड़े वाहन इधर से उधर नहीं निकल पा रहे थे और इसी दौरान दूसरी ट्रेन आने पर फाटक फिर से बंद हो जाता था। उमस भरी गर्मी में 12 घंटे तक हाइवे समेत संपर्क मार्गों पर रेंगते वाहनों में मौजूद महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों समेत हर किसी का बुरा हाल हो गया। गर्मी से जूझने के अलावा लोगों को पीने के पानी समेत अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। वहीं जाम में फंसी कई एंबुलेंस में सवार मरीजों और उनके तीमारदारों को और भी अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
जाम खुलवाने में छूटेे पसीने
हाइवे पर गंगा पुल के दोनों ओर करीब 15 किलोमीटर समेत गढ़ नगर के व्यस्तम आंबेडकर चौराहे, मेरठ रोड, पुरानी दिल्ली रोड, ब्रजघाट-पलवाड़ा रोड पर जाम लगा। जिसे खोलने की कवायद में जुटे पुलिस-प्रशासन के इंतजाम नाकाफी नजर आए। हाईवे के दोनों साइडों में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को सही कराने के चक्कर में पुलिस-प्रशासन के कर्मचारियों को घंटों पसीना बहाना पड़ा।