{"_id":"5ce444c9bdec22073f3f1d51","slug":"155846374114-garh-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पुल की सड़क जर्जर हादसों को दावत दे रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पुल की सड़क जर्जर हादसों को दावत दे रही
विज्ञापन
नहर पुल की जर्जर सड़क से हादसे का अंदेशा
गढ़मुक्तेश्वर। दौताई के पास मध्य गंगा नहर पुल की जर्जर सड़क हादसों को दावत दे रही है। सड़क में गड्ढे और मुंडेर टूटी होने से डेढ़ माह पहले मिनी ट्रक नहर में गिर गया था मगर इसके बाद भी सिंचाई विभाग इस तरफ कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।
गढ़ मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास मध्य गंग नहर पुल की सड़क में गड्ढों के साथ ही छेद भी हो रहा है, जिससे नहर के अंदर का दृश्य भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा पुल की दोनों साइड में बनी रैलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुुकी है। जर्जर सड़क से होकर सफर करने वालों को खूब दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं, जबकि लोहे की रैलिंग टूटने से हर समय हादसे होने का डर भी बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों के अलावा भी नहर पुल से होकर प्रतिदिन मेरठ, बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत हरियाणा को हजारों छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है, जिससे नहर पुल की सड़क का छेद लगातार बढ़ता जा रहा है। पुल की मुंडेर करीब आठ माह से टूटी पड़ी है, जिसके चलते डेढ़ माह पहले संतुलन बिगड़ने पर एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर दिन में ही नहर में गिर गया था मगर भाग्यवश चालक और क्लीनर की जान बच गई थी।
एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि गढ़ मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास मध्य गंग नहर पुल की सड़क में गड्ढे और छेद होना एक गंभीर मामला है, इसलिए सिंचाई विभाग के अफसरों से वार्ता कर जल्द ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।