फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अनियंत्रित होकर पलटी बारात की बस, कई घायल

अनियंत्रित होकर पलटी बारात की बस, कई घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी बारात की बस, कई घायल
अनियंत्रित होकर पलटी बारात की बस, कई घायल
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर बाईपास पर मंगलवार की देर शाम बारात से भरी एक मिनी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में सवार दस से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल गाजियाबाद के रहने वाले है।

गाजियाबाद क्रांसिग रिपब्लिक निवासी एक युवक की बरात 21 अप्रैल को रुद्रपुर गई थी। मंगलवार रात करीब सात बजे बारात की बस रिश्तेदारों को लेकर गाजियाबाद लौट रही थी। निजामपुर बाईपास के पास अचानक बस के सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके बाद बस में चीख पुकार मच गयी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे में गाजियाबाद निवासी विनय गोयल, पीयूष बंसल, अशोक गर्ग, पंकज बंसल, काजल, आशु, अनिल, अंशिका, आकांक्षा आदि घायल हो गए। घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तेज गति के कारण हादसा हुआ था। बस का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed