{"_id":"5c5c331cbdec2273651494d5","slug":"151549546268-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर कार की आमने सामने की भिड़ंत में मां बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर कार की आमने सामने की भिड़ंत में मां बेटी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर कार की आमने सामने की भिड़ंत में मां बेटी की मौत
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हापुड़ बाईपास पर सबली कट के पास डिवाइडर पार करके आए एक अनियंत्रित कैंटर ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पिता व दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के जामियानगर बाटला हाउस निवासी अकरम अली बेग अपने परिवार के साथ बीमार सास को देखने के लिए कार से मुरादाबाद गए थे। शाम के समय वहां से लौटते समय जैसे ही वह नेशनल हाइवे-24 पर हापुड़ बाइपास के सबली कट पर पहुंचे तो सामने से आ रहा एक अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर को पार करके रॉग साइड आ गया, जिसके बाद कार और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार में सवार अकरम अली की पत्नी तलतराना (52) व उसकी पुत्री जहांजेब (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अकरम अली, उसके पुत्र जैहब अली (16) और पुत्र अर्सलान (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। रागहीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जैहब की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है। वहीं कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एक अन्य दुर्घटना में एक की मौत
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली रोड पर कार और थ्री व्हीलर की टक्कर हो गई, जिसमें थ्री व्हीलर में सवार मेरठ के परतापुर निवासी राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।