फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दरोगा निलंबित, दस यातायातकर्मी लाइनहाजिरण्

दरोगा निलंबित, दस यातायातकर्मी लाइनहाजिरण्

Sat, 30 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
दरोगा  निलंबित, दस यातायातकर्मी लाइनहाजिरण्

विज्ञापन
दरोगा निलंबित, दस यातायात कर्मी लाइन हाजिर
- लगातार मिल रही उगाही और लापरवाही की शिकायतों के बाद एसपी ने दिखाई सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिले में उगाही और लापरवाही के कारण ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है। एसपी हेमंत कुटियाल ने दोयमी चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए सात एचसीपी और चार कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।
पिछले कुछ दिनों से लोगों द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा जांच करने के नाम पर अवैध उगाही करने की शिकायत मिल रही थी। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में थ्री व्हीलर चालक का ट्रैफिक पुलिस पर उगाही का आरोप, हंगामा शीर्षक से समाचार भी प्रकाशित किया गया था। इसके अलावा 26 दिसंबर के अंक में दोयमी चौकी प्रभारी का समाचार दरोगा का चला डंडा, भड़के व्यापारी हंगामा शीषर्क से फोटो सहित प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने जांच करायी थी। जांच के बाद बृहस्पतिवार देर रात एसपी ने यातायात पुलिस के एचसीपी नरेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, सुकरमपाल, महीपाल, धर्मेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, मुकेश कुमार और कांस्टेबल जगतपाल, संजीव कुमार, राहुल मलिक और मनोज को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा देहात थाना क्षेत्र की दोयमी चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्रा को भी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बुधवार को भी एसपी ने चेकिंग में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा और दो सिपाही को लाइन हाजिर किया था। एसपी ने कहा कि अवैध उगाही और कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग में मचा हड़कंप
बृहस्पतिवार को एसपी हेमंत कुटियाल ने पूरे जिले में शाम छह से रात नौ बजे तक चेकिंग के आदेश दिए थे। आदेश के दिन ही उन्होंने औचक निरीक्षण कर डाला। जिसमें जीप में आराम फरमा रहे एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद अगले ही दिन एक और बड़ी कार्रवाई ने यह दर्शा दिया है कि जिले के कप्तान अब ढिलाई के मूढ़ में नहीं है। जाते हुए साल में उनकी इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed