{"_id":"5a1b1d5f4f1c1b72548bfa03","slug":"151511726431-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! रेलवे स्टेशन का समोसा बिगाड़ सकता है, आपकी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! रेलवे स्टेशन का समोसा बिगाड़ सकता है, आपकी सेहत
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सावधान! रेलवे स्टेशन का समोसा बिगाड़ सकता है आपकी सेहत
हापुड़। मॉडल स्टेशन पर बिकने वाला समोसा खाने से पहले सेहत के बारे में सोच लें। क्योंकि यहां बना समोसा आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। फर्श पर तैयार होने वाले इस समोसे की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। जबकि इस मामले से अधिकारी अंजान बने हैं।
हापुड़ रेलवे स्टेशन मॉडल स्टेशन की श्रेणी में शुमार है, लेकिन यहां खामियों की भरमार है। स्टेशन के अधिकांश स्टालों व ट्रेनों में बिकने वाला खाना बेहद खराब है। स्टेशन पर लुका छिपी तौर पर कर्मचारियों के क्वार्टरों में रसोई का धंधा चल रहा है। यहां समोसे तैयार हो रहे हैं, जिनका कोई मानक नहीं है। मानकों के विपरीत चलने वाली रसोई में बेहद गंदगी रहती है। सरकारी क्वार्टरों में चल रही इस रसोई से आला अधिकारी अंजान बने हुए हैं। चंद रुपयों के लिए होने वाला यह खेल कभी भी किसी यात्री के जीवन पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
बिगाड़ सकता है आपकी सेहत
डॉ. जीवोत्तम नारंग का कहना है कि खराब खाना सेहत के लिए हानिकारक है। मिलावटी तेल में बनने वाला समोसा पेट संबंधी बीमारी का कारण हो सकता है। ऐसे खाने से लीवर खराब हो जाता है। लीवर पर सूजन, पेट में दर्द, आंतों पर सूजन जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं डीआरएम
डीआरएम अजय कुमार सिंहल का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर इस प्रकार को कोई मामला है तो वह बेहद गंभीर है। इसके लिए खाने की जांच कराकर वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।