फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   1500 cctv camera in pilakhuwa

Hapur News: शहर से लेकर गांवों तक लगेंगे 1500 सीसीटीवी कैमरे

Fri, 10 Nov 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 10 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
1500 cctv camera in pilakhuwa
पिलखुवा। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पिलखुवा पुलिस शहर से लेकर गांवों तक 1500 सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। ऑपरेशन दृष्टि अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग को लक्ष्य मिला है। पुलिस को कैमरे सामाजिक संगठनों, ग्राम प्रधान, सदस्य, नगर पालिका परिषद, पालिका सभासद, व्यापारियों के सहयोग से लगवाने हैं। इसके लिए अधिकारी गांवों व शहरों में शांति समिति की बैठकर कर कैमरे लगवाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार के आदेश पर प्रदेश में ऑपरेशन दृष्टि अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर से लेकर गांव की मुख्य सडक़, चौराहों, गलियां, सार्वजनिक स्थल, बाजार तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। जिससे अगर कोई अपराधी अपराध करके भागने की कोशिश करें, तो उसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो जाए। अभियान के तहत पुलिस लोगों से घरों के सामने कैमरे लगाने की अपील कर रही है।
विज्ञापन


थाने में बनेगा कंट्रोल रूम

सभी सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण पुलिस के पास रहेगा। कैमरों को एसएचओ द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक कभी भी अपने सरकारी मोबाइल पर किसी भी कैमरे को देख सकता है। इसे एकीकृत पुलिस कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम से संबद्ध किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद अपराधियों से निपटने में भी पुलिस को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह लगेंगे कैमरे



500 से 1000 तक की आबादी वाले गांव में कम से कम पांच कैमरे, 1000 से 2000 तक की आबादी वाले गांव में 10 कैमरे, 5000 की आबादी वाले गांव में 20 और 10 हजार की आबादी वाले गांव में 100 कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक गांव में आबादी के अनुसार कैमरा लगने है। वहीं, नगर पालिका और नगर पंचायत को भी कम से कम एक-एक हजार कैमरे लगवाने हैं। एसएचओ सुमन कुमार सिंह बताया कि सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत थाना को 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए सामाजिक संगठनों, ग्राम प्रधान एवं व्यापारियों से बात कर कैमरा लगाए जाने का कार्य कराया जा रहा है। इससे अपराधियों को पकड़ने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed