फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   15 thousand cases settled.

15 हजार मामलों का निस्तारण कर वसूला एक करोड़ का जुर्माना

Sat, 12 Nov 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 12 Nov 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
15 thousand cases settled.
मासिक लोक अदालत का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। यह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम पाठक के निर्देशन में हुआ। इसमें 15 हजार छह मामलों का निस्तारण कर एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


शनिवार को लोक अदालत का उद्धाटन जिला जज घनश्याम पाठक, डीएम अनिल ढींगरा व एसपी अलंकृता सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। लोक अदालत में जिला जज घनश्याम पाठक के निर्देशन में 15 हजार मुकदमों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


साथ ही एक करोड़ 9 लाख 77 हजार 87 रुपये के मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बैंक ऋण समाधान किए गए। इसके अतिरिक्त दो लाख 63 हजार 850 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। दुर्घटना पीड़ित पक्ष अकबरी बेगम एवं मोहम्मद तकी को चार लाख 10 हजार रुपये का प्रतिकर का चैक जिला जज द्वारा मौके पर ही दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बीमा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा भी 63 मामले निस्तारित कर 49 लाख 82 हजार 707 रुपये के ऋण सेटिलमेंट हुए। जिला जज ने 12 वादों का निस्तारण कर 45 लाख 46 हजार रुपये मोटर दुर्घटना से पीड़ित पक्षों को भी दिलाए।

अपर जिला जज अमरजीत त्रिपाठी द्वारा एक लाख तीन हजार रुपये अर्थदंड वसूल कर 147 वादों का निस्तारण किया गया। 13 लाख बीस हजार रुपये मोटर दुर्घटना से पीड़ित पक्षों को दिलाए गए। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कमलेश दुबे द्वारा 38 वादों का निस्तारण किया गया।

जिसमें पांच जोड़ो को कोर्ट से ही जिला जज व नोडल अधिकारी की देखरेख में समारोह पूर्ण विदा किया गया। अपर जिला जज व फास्ट ट्रैक कोर्ट चंद्रपाल द्वारा 9 वादों का निस्तारण कर 2500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रेट मोहम्मद रफी द्वारा 964 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर एक लाख 12 हजार 970 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन गुलाम मुस्तफा द्वारा 42 वादों का निस्तारण किया गया।

द्वितीय सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि यादव द्वारा 17 वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट गुणेंद्र प्रकाश द्वारा 356 वादों का निस्तारण 17 हजार 470 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन कमलकांत गुप्ता द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया। द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन अश्वनी कुमार द्वारा आठ दीवानी व 102 आपराधिक वादों का निस्तारण कर पांच हजार 30 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम साक्षी गर्ग ने 225 वादों का निस्तारण कर 2500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन आकांक्षा गर्ग द्वारा 56 वादों का निस्तारण कर 7250 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

सिविल जज जूनियर डिवीजन, गढ़ अमर प्रताप चौधरी द्वारा 132 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही दस हजार 530 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। अपर सिविल जज गढ़ की अदालत में 18 वादों का निस्तारण कर 2600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।


इसके अतिरिक्त जिले के अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से 12567 वाद निस्तारित किए गए। नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा 241 वाद एंव 2 वाद श्रम विभाग द्वारा निपटाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed