{"_id":"5936fc214f1c1bc42f8b45c4","slug":"14967757297-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत
ट्याला गांव के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि दो पुत्र घायल हैं। परिवार गाजियाबाद से अपने गांव अजराड़ा लौट रहा था।
अजराड़ा निवासी नवाब बैंड बाजे का काम करता है। सोमवार सुबह वह अपने पुत्र फरमान और रिजवान के साथ गाजियाबाद से बाइक से लौट रहा था। नवाब बाइक चला रहा था। ट्याला गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पोल से टकरा गई। हादसे में नवाब को हेलमेट न पहनने के कारण सिर में काफी चोट आई। फरमान और रिजवान भी घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों बेटे किसी तरह नवाब को लेकर देवनंदिनी अस्पताल गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।