फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्राकृतिक आपदा को लेकर शासन से हाई अलर्ट

प्राकृतिक आपदा को लेकर शासन से हाई अलर्ट

Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा को लेकर शासन से हाई अलर्ट
प्राकृतिक आपदा को लेकर शासन से हाई अलर्ट
विज्ञापन


हापुड़। मौसम विभाग की ओर से 14 मई की रात तक उत्तर भारत सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में तूफान, बारिश व ओलावृष्टि की भविष्यवाणी को शासन ने गंभीरता से लिया है। ऐसे में शासन ने जिला प्रशासन को अलर्ट जारी किया है। जारी निर्देशों में बचाव और राहत की तैयारियों को पूरा रखने को कहा गया है जिसे लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है।
शासन में सचिव एवं राहत आयुक्त संजय कुमार ने जिला प्रशासन को जारी पत्र में आगाह किया है कि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 13 से 14 मई की रात तक प्रदेश के अधिकांश जनपदों में ओलावृष्टि, आंधी, तूफान तथा आकाशीय बिजली गिर सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए लोगों में व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए कहा गया है। साथ ही दैवीय आपदा घटित होने पर प्रभावित परिवारों तथा व्यक्तियों को निर्धारित मानक के अनुसार तुरंत सहायता के रूप में अनुमन्य धनराशि वितरण के लिए निर्देशित किया है। साथ ही प्रभावित परिवारों को कपड़े, बर्तन, घरेलू सामग्री सहायता तुरंत मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राकृतिक आपदा में फसल क्षति एवं जनहानि आदि का आकलन विस्तृत आख्या राहत आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने पुलिस, स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभागों को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश जारी किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed