फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जाम से निजात के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

जाम से निजात के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

Sun, 06 Aug 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जाम से निजात के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर
रक्षाबंधन आज, रूट डायवर्ट से बहनों को जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन


- जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस की मदद करेगी सिविल पुलिस
- यातायात पुलिस कार व दो पहिया वाहनों को ही शहर में होने देगी एंट्री

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। रक्षाबंधन पर सोमवार को नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है। सुबह आठ से लेकर रात दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों को घुसने नहीं दिया जाएगा। जबकि दोपहिया/ कार जैसे वाहनों का शहर में प्रवेश देने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है।
रक्षाबंधन पर दूर-दराज से बहनें अपने भाई के घर पर आती-जाती हैं। अमूमन मेरठ तिराहा, तहसील चौराहा सहित कई चौपलों पर भयंकर जाम लगता है। जबकि रक्षाबंधन पर हालात और बदतर हो जाते हैं। इस बार पुलिस ने जाम से निपटने के लिए योजना बनाई है। यातायात पुलिस गढ़मुक्तेश्वर की ओर से शहर में आने वाले भारी वाहनों को बाईपास से निकालने की योजना बनाई है। जबकि निजामपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बुलंदशहर रोड होकर बाईपास होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा सुबह आठ से लेकर रात दस बजे तक शहर में नो एंट्री सख्ती से लागू की जाएगी। ताकि रक्षाबंधन पर जाम से शहर को बचाया जा सके। जाम से निपटने के लिए चौराहों पर सिविल पुलिस भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर सुबह आठ से रात दस बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाया जाएगा। का पूरा प्रयास है कि इस बार रक्षाबंधन पर जाम नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ भाड़ को लेकर बरती जाएगी चौकसी
हापुड़। बाजार व चौराहों पर भीड़ की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने गंभीर कदम उठाए हैं। पीएसी के जवान शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। जबकि पुलिस पिकेट, मोबाइल पिकेट लगातार गश्त करेंगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए खुफिया विभाग भी सादी वर्दी में ड्यूटी करेगा।
-----
बसों के लिए रहेगी ये व्यवस्था
हापुड़। जाम से निजात के लिए शहर से गुजरने वाली बसों को चौपलों पर ठहरने नहीं दिया जाएगा। वाहनों का दबाव बढ़ने पर बसों को बाईपास से निकाला जाएगा। जिसके लिए वैकल्पिक तौर पर मेरठ से बुलंदशहर की ओर जाने वाली बसों को निजामपुर बाईपास से निकाला जा सकता है। जबकि दिल्ली जाने वाली बसों को बुलंदशहर रोड बाईपास से निजामपुर बाईपास होते हुए निकालने की योजना है।

फोटो फाइल संख्या 06एचपीआर पीएच-01 व 02

रक्षाबंधन आज, शुभ मुहूर्त तीन से कम
हापुड़। भाई बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार सुबह के समय भद्रा व रात में चंद्रग्रहण होने के कारण बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए तीन घंटे से भी कम शुभ समय मिलेगा।

सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व है। ज्योतिषाचार्य संतोष तिवारी ने बताया कि श्रवण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है। इस बार सोमवार को है, लेकिन इस दिन सुबह 7.24 से 9.05 बजे तक राहुकाल व सुबह 10.45 से 12.24 बजे तक यमघंटा योग बन रहा है। इसमें भाइयों की कलाई पर राखी बांधना अशुभ माना जाता है। रात्रि में 10.52 से 12.48 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। जिसके नौ घंटे पहले 1.52 बजे सूतग लग जाएगा। जिसमें कोई भी कार्य करना शुभ नहीं माना जाता। इसके चलते सुबह 9.05 से 10.45 बजे तक व दोपहर 12.24 से 1.52 बजे तक बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधना शुभ रहेगा।
इस बार बाजार में मोदी, सलमान, आमिर आदि स्टारों की पतंग बाजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed