फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   136 packs of fake Harpic recovered from three shops, two shopkeepers arrested

Hapur News: तीन दुकानों से मिला 136 पैक नकली हार्पिक, दो दुकानदार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
136 packs of fake Harpic recovered from three shops, two shopkeepers arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के फतेहपुर कुचेसर चौपला में नामी कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को तीन दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान तीन दुकानदार अपनी दुकानों पर 136 पैक नकली हार्पिक बेचते मिले। पुलिस टीम ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा दुकानदार मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। कंपनी कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला गाजियाबाद के डासना देहात आकाश नगर निवासी अंकुर शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह नोएडा स्थित सेमिता लीगल एडवोकेट्स एंड सालिसिटर्स में जांचकर्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी ने रेकिट बेंकिजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नकली उत्पाद बेचने व बनाने वालों के खिलाफ जांच कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें अधिकृत किया हुआ है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें फतेहपुर कुचेसर चौपला क्षेत्र में उनकी कंपनी के नकली प्रोडक्ट की बिक्री कर अच्छा मुनाफा कमाने की सूचनाएं मिल रही थी। सूचना के आधार पर बुधवार को उन्होंने अपनी टीम व पुलिस कर्मियों के साथ फतेहपुर कुचेसर चौपला में सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने यहां स्थित अग्रवाल पैलेस पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान यहां उन्हें दुकानदार प्रमोद कुमार निवासी फतेहपुर कुचेसर चौपला की दुकान से तलाशी में हार्पिक के 200 एमएल के 15 पीस व एक लीटर के 11 पीस बरामद हुए। कार्रवाई के चलते दुकानदार प्रमोद कुमार मौके का फायदा उठाकर यहां से फरार हो गए। इसके बाद वह गोल उर्फ हर्ष निवासी फतेहपुर कुचेसर चौपला निवासी हरीश किराना स्टोर पर पहुंचे। यहां तलाशी के दौरान 500 एमएल हार्पिक के 15 पीस व एक लीटर के छह पीस बरामद किए। अंत में उन्होंने गांव निवासी राहुल गुप्ता के देवेंद्र कुमार मुकेश कुमार किराना स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यहां से 500 एमएल हार्पिक के 35 पीस व 200 एमएल के 54 पीस बरामद किए गए। पुलिस टीम ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी दुकानों से मिले उत्पाद उन्हें मेरठ के एक दुकानदार ने सप्लाई किए थे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कंपनी कर्मचारी की तहरीर पर प्रमोद कुमार, गोलू उर्फ हर्ष व राहुल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गोलू उर्फ हर्ष व राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही फरार दुकानदार प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed