फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   136 factory in hapur

Hapur News: जिले में लगेंगी 136 इकाइयां, 44 हजार को मिलेगा रोजगार

Tue, 13 Feb 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 13 Feb 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
136 factory in hapur
हापुड़। जल्द ही हापुड़ नया औद्योगिक हब बनेगा। पिछले साल आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्ताव धरातल पर आने शुरू हो गए हैं। लखनऊ में 19 फरवरी को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले जिले में 11268 करोड़ के प्रस्ताव की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। 136 इकाइयां यहां स्थापित होंगी, जिनके माध्यम से 44 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


पिछले वर्ष फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हापुड़ जिले को करीब 35 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उस समय यह लक्ष्य काफी भारी भरकम लग रहा था। लेकिन अब यह धरातल पर उतरना शुरू हो गया है। हापुड़ में कई निजी औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित किया जा चुका है और कई को विकसित करन की तैयारी है।
विज्ञापन




निवेशकों ने पिछले तीन महीने में दिखाई रुचि

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर अधिकारियों ने उद्यमियों से वार्ता कर अटके हुए प्रस्तावों को बढ़ाना देेने के साथ-साथ सुविधा मुहैया कराने की बात कही थी। जिले में पिलखुवा, हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों के निवेशकों ने उद्योगों को स्थापित करने में रुचि दिखाई है। बड़ी कंपनियों की ओर से यहां प्रस्ताव आए हैं। इनमें मुख्य रूप से मून बैवरेज लिमिटेड ने करीब 600 करोड़ के प्रस्ताव दिए हैं। इसके अलावा 84 ऐसी बड़ी कंपनियां हैं, जिनके प्रस्ताव दस करोड़ से ऊपर के हैं। इनके द्वारा स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त शीलेंद्र सिंह का कहना है कि जिस तरह निवेशकों द्वारा यहां की जमीन में रुचि दिखाई गई है। जल्द ही अधिकतर उद्योग धरातल पर होंगे। उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि आगामी दिनों में हापुड़ एक बड़ा औद्योगिक हब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश के बाद जिले में बड़े स्तर पर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी। इनमें प्लास्टिक, फर्नीचर, फूड प्रोसेसिंग, प्राइवेट इंडस्ट्रीयल पार्क, फूड प्रोडेक्ट, ट्रांसफार्मर स्टेबलाइजर और इलेक्ट्रानिक प्रोडेक्ट, कॉटन कॉडिड फैब्रिक की इकाइयां शामिल हैं। ऐसे में यहां रोजगार की भी प्रबल संभावनाएं होंगी। अधिकारियों की माने तो इन इकाइयों की स्थापना के बाद जिले में करीब 44 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।


दस करोड़ से ऊपर का निवेश करने वाली कंपनियां --

मून बैवरेज फूड प्रोडेक्ट, लोगी इंटरनेशनल वेयर हाउस, लीना ऑर्गेनिक, यूरिका बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, वीआरएस फूड्स लिमिटेड, रोलेक्स होम एंप्लाइंसिस, नीलम हाईड्रोलिक, सर्वोकॉन सिस्टम लिमिटेड, विराज ऑटोलिंक प्राइवेट लिमिटेड, रुद्रा रियल स्टेट, ग्रीन स्पेस वेयर हाउंसिंग, न्यू हापुड़ इंडस्ट्रीयल प्लेस पार्क, राधा माधव इंडस्ट्री, काव्या एक्सपर्ट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, भारत इंडस्ट्रीज, इंडो वर्ल्ड स्पेस, शिव शंकर इंडस्ट्रीज आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed