फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   करीब 18 करोड़ से होगा शहर का विकास

करीब 18 करोड़ से होगा शहर का विकास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
करीब 18 करोड़ से होगा शहर का विकास
करीब 18 करोड़ से होगा शहर का विकास
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका आगामी दिनों में करीब 18 करोड़ की लागत से शहर में विकास कार्य करायेगी। सोमवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में सभी 148 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में 14वें वित्त, राज्य वित्त से होने वाले कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव ने प्रस्ताव पढ़ने की प्रक्रिया शुरू की। सभासद सुनील पटवारी ने नगर पालिका के रैन बसेरों के लिए जारी बजट पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि नगर पालिका रजाई गद्दे किराये पर न लेकर उन्हें खरीदकर उनका प्रयोग करे जिससे कि पालिका को बचत हो सके।
विज्ञापन

सभासद योगेंद्र पंडित और महेश सैनी ने कहा कि कंप्यूटरों को ठीक करने के लिए एक ऑपरेटर को रखा जाए। वार्ड 27 की सभासद ने उनके वार्ड में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण
ईदगाह रोड पर कब्रिस्तान के पास, मेरठ गेट चौकी से डा. टालवालों तक, मोहल्ला पुराना बाजार रोड पर वेद प्रकाश चौकड़ायत वाली गली, मोहल्ला किशनपुरा व रियाजपुरा, मोहल्ला चमरी रामलीला ग्राउंड रोड, मोहल्ला गणेशपुरा में मेरठ रोड से जयप्रकाश के मकान तक, मोहल्ला सोटावली, जरोठी रोड से गढ़ फ्लाई ओवर के बाईं ओर आरसीसी नाला निर्माण, स्वर्ग आश्रम रोड से टैगोर शिक्षा सदन स्कूल वाली गली में नाली का निर्माण, मेरठ रोड पर राजीव एन्कलेव से पुलिस लाइन तक आरसीसी नाला, मोहल्ला इंद्रगढ़ी पुराने मंदिर से वार्ड नंबर 31 में मनोज का चौराहा, मोहल्ला शिवपुरी व प्रेमपुरा की गलियां, मोहल्ला नई आबादी खाई की गलियां, मोहल्ला वैशाली कालोनी, गढ़ रोड पर मोहल्ला असगरपुरा, मोहल्ला न्यू शिवपुरी, मोहल्ला इंद्रलोक में गली नंबर नौ व 12, मीनाक्षी रोड पर महामाई मंदिर आदि सहित विभिन्न गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा शहर में गढ़ रोड, मेरठ रोड व बुलंदशहर रोड पर तीन मुख्य नालों का निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हो गया। इन नालों के निर्माण से शहर में जल भराव की समस्या का समाधान हो सकेगा। बैठक में ईओ जितेंद्र कुमार आनंद भी मौजूद रहे।

नगर पालिका में होगा सभासद कक्ष
बोर्ड बैठक के दौरान कुछ सभासदों ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि उन्हें नगर पालिका में बैठने के लिए कोई स्थान नहीं है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभासदों के लिए चयनित कक्ष में 48 घंटे के अंदर कुर्सी आदि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed