{"_id":"5ab004ad4f1c1bc0078b612d","slug":"131521484973-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों के विकास में धांधली पर एप से कसेगी नकेल-First page","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों के विकास में धांधली पर एप से कसेगी नकेल-First page
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों के विकास में धांधली पर एप से रखी जाएगी नजर
हापुड़। अब गांवों के विकास कार्यों में होने वाली धांधली पर न केवल खास एप के जरिए नजर रखी जाएगी, बल्कि भ्रष्टाचार पर रोक भी लगाई जा सकेगी। पंचायत राज विभाग की बन रही नेशनल डायरेक्टरी के माध्यम से जल्द ही किसी भी गांव की परिसंपत्तियों की पूरी जानकारी आपको मोबाइल एप के जरिए मिलने लगेगी। इससे संबंधित जानकारी अपलोड करने के लिए स्थानीय कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों को सहेजने एवं उनकी स्थिति जानने के लिए केंद्र सरकार ने ‘एमएसेट’ नाम से नया मोबाइल एप डेवलप किया है। इसके साथ ही केंद्र ने पंचायत राज विभाग को सभी ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियां मोबाइल एप के जरिये नेशनल डायरेक्टरी पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शासन ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस एप पर मोबाइल के जरिये पंचायत कर्मियों को अपने गांव की सभी नई व पुरानी परिसंपत्तियों की फोटो व उसका पूरा विवरण अपलोड करना होगा। परिसंपत्तियों की पूरी लोकेशन मोबाइल पर दिखाई देगी। पूरी परिसंपत्तियां अपलोड होने पर लोग ऐप डाउनलोड कर किसी भी ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों की जानकारी ले सकेंगे।
कोट
डायरेक्ट्री पर फोटो व परिसंपत्तियों की जानकारी अपलोड करने की जानकारी टीम को दे दी गई है। इसके लिए कार्य तेजी से शुरू किया गया है। इस ऐप के जरिए विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसेगी जा सकेगी। - रेनू श्रीवास्तव, डीपीआरओ