फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लोकार्पण किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लोकार्पण किया
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लोकार्पण किया
विज्ञापन


हापुड़। मंगलवार को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने योजना का लाभ लेने को पंजीकरण कराने वाली 20 महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा अहमदाबाद में किए गए लोकार्पण का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। असंगठित मजदूरों को संगठित करने के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। जिसमें 18 से 40 वर्ष तक के श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिन्हें 60 वर्ष उपरांत तीन हजार की पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त सुभाष चंद्र यादव ने उपस्थित श्रमिकों को योजना के बारे में बताया कि ऐसे श्रमिकों को प्रतिमाह 55 रुपये जमा कराने होंगे। योजना में पंजीकरण कराने के लिए श्रमिक को आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छाया प्रति व मोबाइल फोन नंबर बताने पर जन सेवा केन्द्र पर आवेदन हो जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा योजना के लिए वेब पोर्टल बनाया गया है। 29 वर्ष के श्रमिक को 100 रुपये व 40 वर्ष तक 200 रुपये प्रतिमाह जमा करने होंगे। 60 वर्ष उपरांत श्रमिक को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलने लगेगी। योजना में अभी तक 1150 श्रमिकों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, अजय भास्कर, हेमंत सैनी, उमेश कुमार, पुष्कल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed