फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शासन की लाभकारी योजनाओं को लागू करने में न हो लापरवाही: डीएम

शासन की लाभकारी योजनाओं को लागू करने में न हो लापरवाही: डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
शासन की लाभकारी योजनाओं को लागू करने में न हो लापरवाही: डीएम
शासन की लाभकारी योजनाओं को लागू करने में न हो लापरवाही : डीएम
विज्ञापन


हापुड़। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं को लागू करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शासन के आदेश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों की सूची जल्द से जल्द तैयार की जाए। बता दें कि कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की बैठक कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों का चयन समय से किया जाएगा। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कैंप लगाकर एक सप्ताह में गोल्डन कार्ड का वितरण किया जाए। सुलभ शौचालयों का जल्द निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धौलाना में बन रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय योजना का निर्माण फरवरी माह में हर हाल में पूरा कराया जाए। पौधारोपण के लिए जिन जिन विभागों के लक्ष्य दिया गया है उसे समय से पूरा किया जाए और पौध रोपण के लिए स्थान पहले से चयन कर लिया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर पालिकाएं भी पात्रों का चयन कर योजना का लाभ दिलाए। बेसहारा पशुओं के लिए गढ़मुक्तेश्वर में आठ और हापुड़ में जिन चार स्थानों पर चयन किया गया है, वहां जल्द निर्माण कार्य पूरा करें। जिला गन्ना अधिकारी को जल्द से जल्द गन्ना भुगतान किसानों को कराने। बुलंदशहर रोड पर बने आश्रय स्थल, ग्राम असौड़ा में बने 15 बैंज के आयुर्वेदिक अस्पताल, गन्ना विभाग की तीन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही संबंधित विभागों के हस्तांतरित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed