{"_id":"5c48be1bbdec227357414760","slug":"121548271131-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने घेरा सीएमओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने घेरा सीएमओ कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांगों का निस्तारण न होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने घेरा सीएमओ कार्यालय
हापुड़। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने चार सूत्रीय मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में सीएमओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बीते काफी समय से वह चार सूत्रीय मांगों के निस्तारण की आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कतई गंभीर नहीं है।
उनकी प्रमुख मांग समान कार्य समान वेतन एवं विशिष्ट सेवा नीति को लागू किया जाए, आउट सोर्सिंग/ठेका प्रथा पर रोक लगायी जाए, संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन एवं नवीन पद सृजन का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपकर राहत न मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करने वालों में सुशील चौधरी, डा. नेक सिंह, प्रीति सिंह, सुहेल, पुष्पेंद्र, रिंझा, स्वाति, अफजाल अहमद, डीपी शर्मा, दीपक शर्मा, सुशील कुमार, सलोनी जिंदल, मनोज कुमार, शालिनी कुमार आदि मौजूद रहे।