{"_id":"5aaeaf764f1c1b27088b5eb4","slug":"121521397622-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की बड़ी सौगात, 666 रुपये में चार महीने तक अनलिमिटेड कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की बड़ी सौगात, 666 रुपये में चार महीने तक अनलिमिटेड कॉल
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल की सौगात, 666 में चार
महीने तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉल
हापुड़। बीएसएनएल ने अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को हिंदू नववर्ष के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने अपने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक प्लान लांच किया है। इसमें 666 रुपये के रिचार्ज पर उपभोक्ता को 129 दिन तक अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। बीएसएनएल ने अपने इस प्लान से अन्य टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है।
आजकल विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों ने बहुत ही कम पैसों के अनेक आकर्षक कॉलिंग, इंटरनेट प्लान बाजार में उतारे हुए हैं। इसके चलते बीएसएनएल के उपभोक्ता भी इसी तरह के प्लान की मांग उठा रहे थे। वहीं कई उपभोक्ता कंपनी को छोड़ भी रहे थे। उपभोक्ताओं की सहूलियत और उनको कंपनी के साथ बनाए रखने के लिए निगम की ओर से 666 रुपये का आकर्षक प्लान लांच किया गया है। इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को 129 दिन तक अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। ये प्लान बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। डीईटी कृपाल सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए 666 रुपये का प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।