{"_id":"5aaeaf6f4f1c1bbb758b63ee","slug":"121521397615-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव पर फूटा हरद्वारीनगर के लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव पर फूटा हरद्वारीनगर के लोगों का गुस्सा
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव पर फूटा हरद्वारीनगर के लोगों का गुस्सा
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित हरद्वारी नगर में जलभराव के विरोध में रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि मोहल्ले में साफ-सफाई न होने के कारण नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर भर रहा है। गंदगी के कारण बदबू से जीना मुहाल हो रहा है, मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि कई बार नगर पालिका परिषद के अफसरों से इस संबंध में शिकायत कर राहत की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई कर्मचारी मौके पर भी नहीं आ सका है।
विज्ञापन
इसके विरोध में रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अफसरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करने वालों में रामवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, बबलू, आकाश, अमित कुमार, अंकुश, अरूण कुमार, हिमांशु, शकुंतला देवी, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।