फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खंभे से गिरने पर लाइनमैन की मौत

खंभे से गिरने पर लाइनमैन की मौत

Tue, 12 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खंभे से गिरने पर लाइनमैन की मौत
खंभे सेे गिरने पर लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

- तहसील चौपले के पास खंभे पर कार्य करते समय करंट लगने से गिरा था लाइनमैन
- विधायक ने अधिकारियों से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। तहसील चौपले के पास मोहल्ला सराय में खंभे पर चढ़कर जंफर जोड़ रहा संविदा लाइनमैन करंट लगने से नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शट डाउन के बावजूद लाइन में करंट कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। विधायक ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने को कहा है।
नगर के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी राकेश कुमार (28) पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह पिछले कई साल संविदा लाइनमैन के रूप में दिल्ली रोड स्थित बिजली घर पर तैनात था। मंगलवार दोपहर वह तहसील चौपले के पास स्थित मौ. सराय में हाईटेंशन लाइन पर जंफर जोड़ रहा था। इस दौरान शट डाउन के बावजूद लाइन में करंट आ गया। अचानक करंट लगने से राकेश खंभे से नीचे आ गिरा। करंट और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए थे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे साथी लाइनमैन व परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना पर विधायक विजयपाल आढ़ती भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मृतक को उचित मुआवजे के निर्देश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी संगीता का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे दो बच्चे भी छोड़ गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता बीएल मोर्या ने शट डाउन के बावजूद लाइन में करंट आने की जांच एक्सईएन को जांच सौंपी है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मृतक के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed