{"_id":"596bb66a4f1c1b174a8b47d6","slug":"121500231274-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में पुलिस कर्मी गवाही देने नहीं आ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मामले में पुलिस कर्मी गवाही देने नहीं आ रहे
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के मामले में गवाही नहीं देने आ रहे पुलिस कर्मी
लूट के मामले में पुलिस वाले गवाही देने नहीं आ रहे हैं। इस पर कोर्ट ने मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर के वेतन पर रोक लगा दी है।
गढ़ क्षेत्र में 2008 को लूट की घटना हुई थी। इसमें सोनू और विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिनमें सोनू इन दिनों जमानत पर चल रहा है और विशाल जेल में बंद है।
लूट के इस मामले का मुकदमा गढ़ की सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में चल रहा है, लेकिन पुलिस वाले गवाही देने नहीं आ रहे हैं। इससे मुकदमे की कार्रवाई आगे बढ़ने की बजाए बाधित हो रही है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन अमर प्रताप चौधरी ने लगातार सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस कर्मियों के गवाही पर न आने के चलते कोतवाली मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने इस बाबत एसएसपी समेत वरिष्ठ कोषाधिकारी मुजफ्फरनगर को पत्र भेजे हैं। मुकदमे में सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख नियत कर इंस्पेक्टर गढ़ को आदेश की तामील कराकर साक्षियों को अदालत में पेश करने का हुक्म दिया है।