{"_id":"5be87f7abdec226974558177","slug":"11541963642-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला पालिका परिषद का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला पालिका परिषद का पीला पंजा
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर चला पालिका परिषद का पीला पंजा
हापुड़। पुलिस, प्रशासनिक व नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने गढ़ मेले को लेकर अभियान चलाकर रविवार को शहर के गढ़ रोड पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाया। इस दौरान व्यापारी और पुलिस के बीच कड़ी नोंकझोंक भी हुई। अभियान के दौरान एक दर्जन दुकानदारों का चालान काटकर हजारों का जुर्माना वसूल किया। वहीं कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
रविवार को सदर एसडीएम सत्य प्रकाश, सीओ राजेश कुमार सिंह, कोतवाल महावीर सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह व नगर पालिका परिषद के अधिकारी भारी पुलिस बल व जेसीबी मशीन के साथ तहसील चौपला पर पहुंचे। जेसीबी चालक ने अधिकारियों के निर्देश पर नाले के ऊपर से अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण हटाया। इसे देखकर दुकानदारों मेें हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम जब आर्य समाज मंदिर के सामने पहुंची तो दर्जनों की संख्या में व्यापारी नेता भी वहां पहुंच गए, सभी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि नालों के ऊपर व सड़क से अतिक्रमण हटाया जाए, दुकानों पर छाया के लिए लगे फोलडिंग न हटाए जाएं। इस दौरान कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वाले एक दर्जन दुकानदारों के चालान काटकर हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
व्यापारियों द्वारा सूचना देने पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, किसी दुकानदार को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने शहर में चार दिन मुनादी कराई, व्यापारियों के साथ कोतवाली में बैठक भी की, इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। कहा कि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।