{"_id":"5be5e432bdec2269717a2cbd","slug":"11541792818-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपति समेत पांच घायल हुए, एक मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दंपति समेत पांच घायल हुए, एक मेरठ रेफर
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दंपति समेत पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया है।
जनपद मेरठ के दौराला क्षेत्र निवासी रामकिशन शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी माया के साथ गजरौला क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। गढ़-मेरठ रोड पर गांव पोपाई के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। वहीं गाजियाबाद निवासी राकेश और धीरज भी शुक्रवार को भैय्यादूज पर अपनी बहन के घर गढ़ आए थे। जहां से लौटने के दौरान नेशनल हाईवे पर सिंभावली ओवरब्रिज के पास राकेश अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं स्याना रोड पर गांव सलारपुर के निकट बाइक फिसलने से राशिद निवासी स्याना घायल हो गया। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने रामकिशन को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।