{"_id":"59d522e14f1c1bf2538b5a4d","slug":"11507140321-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनेंगे आठ सौ मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनेंगे आठ सौ मकान
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों के लिए बनेंगे आठ सौ आशियाना
-जिले के 219 गांव ओडीएफ घोषित, सांसद की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति(दिशा) की बैठक में की गयी समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत आठ सौ नए आशियाने बनाने का लक्ष्य रखा गया। 219 गांवों को ओडीएफ घोषित किया गया है। पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
अस्थायी कलक्ट्रेट सभागार में सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत इस बार 800 आशियाना बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जमीन की उपलब्धता शासन निर्धारित सीलिंग कास्ट पर कराएगा। इस योजना के तहत खुली बैठक कर उन परिवारों का चयन किया जाएगा, जिनके पास 20 वर्ग मीटर आवासीय भूमि या एक-दो कमरे का कच्चा आवास होगा। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 219 गांव को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। शहर में ऐसे स्थान जैसे घर, मार्किट, होटल आदि का सर्वे कराया जा रहा है और सक्षम लोगों को कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखने के लिए हिदायत दी गयी है। वार्डों में शौचालय निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना में 56 गांवों में पेयजल योजना बनाई जा चुकी है, जबकि तीन गांव शेष हैं। काली नदी से प्रभावित गांवों को भी दूषित पेयजल से छुटकारा दिलाने के लिए योजना बनाई गई है। बैठक में सीडीओ दीपा रंजन सहित अधिकतर विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
.....................................................................................
शहर में 94 लाख से बनेंगे 13 शौचालय
- पिलखुवा जल्द होगा खुले में शौच से मुक्त
- शौचालय के निर्माण से शहर के लाखों लोगों को होगा फायदा
- नगर पालिका ने प्लॉन बनाकर शासन को भेजी रिपोर्ट
खनक भारद्वाज
पिलखुवा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर जल्द ही खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद शहर की ओर से 94 लाख 87 हजार 400 रुपये की लागत से 13 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे शहर के लाखों लोगों को खुले में शौच से मुक्ति मिल जाएगी। नगर पालिका ने योजना तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
फिलहाल पिलखुवा में दो सार्वजनिक शौचालय हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत मिलने के बाद पालिका अधिकारियों ने शहर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए योजना तैयार किया है। इसके तहत 94 लाख 87 हजार 400 रुपये की लागत से पांच सामुदायिक और आठ सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
नगर पालिका के ईओ आरके प्रसाद ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को खुले में शौच से मुक्त करना है। जल्द शौचालय निर्माण के टेंडर जारी किए जाएंगे।
इन स्थानों पर प्रस्तावित हैं शौचालय
र पिलखुवा। मोदीनगर बस स्टैंड, मोहल्ला गढ़ी परतापुर रोड चुंगी, मोहल्ला बजरंगपुरी, मोहल्ला आर्यनगर टंकी के सामने, पालिका नलकूप संख्या आठ डबरिया रोड, प्रहलादनगर गोयल इंजीनियरिंग कालेज के पास, हाईवे खेड़ा गेट, हाईवे बस अड्डा, मुकीमपुर रोड संतोकड़ी, मोहल्ला सददीकपुरा रामलीला गेट के सामने, मोहल्ला रमपुरा मंशाराम वाली गली, मोहल्ला नवरंगपुरी पबला रोड मोक्षधाम के पास और रैन बसेरा रेलवे स्टेशन के पास।