फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुरानी किताबों से पढ़ेंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र

पुरानी किताबों से पढ़ेंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र

Thu, 29 Mar 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुरानी किताबों से पढ़ेंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र
पुरानी किताबों से पढ़ेंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र
विज्ञापन


हापुड़। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को नए सत्र में नई किताबें नसीब नहीं हो सकेंगी, वजह अभी नई किताबों की आवक के संबंध में अफसरों को कोई इनपुट नहीं मिला है। हालांकि पुरानी किताबें एकत्र कर नई कक्षाओं में आने वाले छात्रों को देने के निर्देश अफसरों ने दिए हैं।
सरकार परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर चलाने का दम तो भर रही है, लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर छात्रों से मजाक किया जा रहा है। आलम यह है कि छात्रों को पढ़ने के लिए किताबें भी आधा सत्र बीतने पर ही मिल पाती है। अब एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में नई किताबें उपलब्ध कराने का कोई आदेश शासन से नहीं मिला है। जुलाई महीने तक किताबें आने की बात कही जा रही है। ऐेसे में छात्रों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी पड़ेगी। व्यवस्था बनाने के लिए अफसरों के निर्देश पर शिक्षक छात्रों से पुरानी किताबें एकत्र करा रहे हैं, इन किताबों को नई कक्षा में आने वाले छात्रों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि शासन से किताब मिलते ही छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देंगे, इसके लिए शिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed