{"_id":"5a5506a84f1c1b40198b5c51","slug":"111515521704-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बढ़े रेटों के खिलाफ भाकियू ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बढ़े रेटों के खिलाफ भाकियू ने धरना दिया
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के बढ़े रेटों के खिलाफ भाकियू ने धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सरकार द्वारा बिजली के रेटों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ भाकियू ने ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया।
भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सतवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिंभावली ब्लॉक कार्यालय में पहुुुंचकर धरना प्रदर्शन किया। चौधरी सतवीर सिंह ने कहा कि बिजली के दाम बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने किसानों और आम जनता का शोषण किया है। ब्लॉक अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि किसान पहले से ही गन्ना भुगतान, कम पर्ची मिलने, सस्ते दामों पर फसल बिकने से आर्थिक रुप से परेशान है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने बिजली के दामों में इजाफा करके उनको बदहाल हालत में पहुंचाने का काम कर दिया है। एसपी कर्दम ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक कार्यालय में नौ बजे तक अधिकारियों कर्मचारियों के पहुंचने का आदेश है। लेकिन सिंभावली ब्लॉक में 12 बजे तक भी केवल एडीओ पंचायत और एक कर्मचारी मौजूद है। जो सरकार के आदेशों की खुली अवहेलना है। हरवीर सिंह ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिंभावली थाने पहुच कर बक्सर में व्यापारी के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इस मौके पर शुभम गोयल, राहुल बजरंगी, गौरव, तनु शर्मा, कुंवर सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।