फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हशूपुर के जंगल में काम कर रहे किसान पर तेंदुआ झपटा

हशूपुर के जंगल में काम कर रहे किसान पर तेंदुआ झपटा

Wed, 20 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हशूपुर के जंगल में काम कर रहे किसान पर तेंदुआ झपटा
दौताई में शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हशूपुर गांव के जंगल में तेंदुए ने झपट्टा मारा तो किसान किसी तरह फावड़े से बचाव कर भाग निकला। जबकि दौताई में तेंदुआ के साथ दो शावक देख किसान भाग निकले।
गढ़ क्षेत्र के गांव हशूपुर का किसान मनवीर सिंह उर्फ दारा अपने खेत में काम कर था। इसी दौरान पास के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में घुस रहा तेंदुआ मनवीर को देख झपट पड़ा। तभी किसान ने साहस का परिचय देकर लेकिन नजर पड़ते ही किसान चौकस हो गया और हाथ में लिए फावड़े से अपना बचाव कर उसने शोर मचा दिया। जिसे सुनते ही आसपास के खेतों में कामकाज कर रहे दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही तेंदुआ गन्ने की फसल में घुस चुका था। किसानों ने फसल को घेरकर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन तेंदुए का कोई अता पता नहीं लग पाया। किसानों की मानें तो खेत की मिट्टी में तेंदुए के पंजों के निशान साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव दौताई के जंगल में सोमवार की रात करीब आठ बजे कई किसान अपनी फसलों में सिंचाई कर रहे थे तो आसिम को दो शावकों के साथ तेंदुआ कच्चे रास्ते से होकर जाता हुआ दिखाई दिया। किसान की नजर पड़ते ही उसके होश उड़ गए। उसने खेत में पेड़ पर चढ़कर मोबाइल से आसपास में सिंचाई कर रहे किसानों समेत गांव में खबर कर दी। दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए, जिन्होंने गन्ने की फसल घेरकर काफी देर तक खोजबीन की। लेकिन तेंदुए समेत उसके शावक हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंजर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि हशूपुर और दौताई के किसानों ने तेंदुआ दिखाई देने के विषय में कोई भी सूचना नहीं दी है, लेकिन अब विभागीय टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही मिट्टी से पंजों के निशानों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed