फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शासन की गलत नीतियों को लेकर प्रसपा का कलक्ट्रेट पर धरना

शासन की गलत नीतियों को लेकर प्रसपा का कलक्ट्रेट पर धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
शासन की गलत नीतियों को लेकर प्रसपा का कलक्ट्रेट पर धरना
शासन की गलत नीतियों को लेकर प्रसपा का कलक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन

हापुड़। शासन की गलत नीतियों के विरोध मेें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धरने के दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र शिशौदिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। किसान, मजदूर, युवाओं और व्यापारी सहित सभी वर्ग त्रस्त हैं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को देखते हुए ज्ञापन के माध्यम से कुछ मांगे रखीं। इनमें जिले के किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान तुरंत कराने, आलू का उत्तर प्रदेश द्वारा समर्थन मूल्य घोषित किया जाए। बिजली उपभोक्ताओं व किसानों की बिजली दरों को बढ़ाकर बिल भुगतान के रूप में ज्यादा धनराशि जोड़कर दिया जा रहा है। जिले में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ का स्थान चयन किया जाए। किसान आयोग का गठन किया जाए। इसके अलावा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। धरने में प्रदेश प्रवक्ता खुर्रम खां, लोकेश भाटी, उषा चौधरी, अय्यूब सिद्दकी, सत्यवीर सिंह, पदम सिंह, नाजिम चौधरी, टीकाराम, विकास त्यागी, हरिराज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed