{"_id":"5c48be1cbdec22738442a413","slug":"101548271132-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
हापुड़। परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर कुछ लोगों ने आवेदकों के लाखों रुपये डकार लिए। मामला प्रकाश में आने के बाद जिले में भी चेतावनी जारी कर दी गई है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर एआरटीओ प्रशासन ने इस संबंध में लोगों से सही वेबसाइट का प्रयोग करने की अपील की है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की फर्जी वेबसाइट तैयार कर आवेदकों से ड्राइविंग लाइसेंस की फीस और वाहन पंजीयन से संबंधित मामले उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आए हैं। यह फर्जी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आरटीओऑनलाइन डॉट कॉम के नाम से संचालित है। इस वेबसाइट के माध्यम से आवेदकों से लाखों की ठगी हो चुकी है। इस पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार प्रयास भी कर रहा है। आवेदकों से कोई ठगी न हो, इसलिए संभागीय परिवहन अधिकारी संजय नाथ झा ने आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा मात्र एक ही वेबसाइट का संचालन किया जा रहा है। इस पर विभाग से संबंधित कार्य होते हैं। मात्र वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट वाहन डॉट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन पर ही विभाग से संबंधित आवेदक किए जाए। इसके अतिरिक्त अन्य कोई वेबसाइट नहीं है। उन्होंने दूसरे लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने को कहा है।