फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मेडिकल प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े पर धौलाना सीएचसी का स्टॉफ स्थानांतरित

मेडिकल प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े पर धौलाना सीएचसी का स्टॉफ स्थानांतरित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े पर धौलाना सीएचसी का स्टॉफ स्थानांतरित
मेडिकल प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े पर धौलाना सीएचसी का स्टॉफ हटाया
विज्ञापन


हापुड़। धौलाना सीएचसी से जारी मेडिकल प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा व सिंभावली पीएचसी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा गलत अफवाह फैलाकर अराजकता फैलाने के मामले में सीएमओ ने बड़ी कार्रवाई कर, 13 चिकित्सक, कर्मचारियों को स्थानांतरित कर दिया है। इस कार्रवाई से कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
धौलाना सीएचसी में संविदा पर तैनात एक चिकित्सक ने सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर का प्रयोग कर फर्जी तरीके से मेडिकल प्रमाण पत्र जारी कर दिए थे। इसके अलावा एक महिला चिकित्सक ने भी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की थी। इतना ही नहीं सिंभावली पीएचसी पर तैनात कुछ कर्मचारियों ने भ्रामक अफवाह फैलाकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करा दिया। इन अनियमितताओं के चलते सीएमओ ने 13 चिकित्सक तथा कर्मचारियों के तबादले कर दिए।
विज्ञापन

इसमें डा. पुष्पेंद्र वत्स को धौलाना से हापुड़ सीएचसी, डा. रितु वर्मा को धौलाना से गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी, दीपशिखा को सिंभावली पीएचसी से हापुड़ सीएचसी, कुसुम को सिंभावली पीएचसी से सपनावत सीएचसी, कविता व सहाना को सिंभावली पीएचसी से धौलाना सीएचसी, सीमा को सपनावत सीएचसी से सिंभावली पीएचसी, वंदना, प्रियंका को धौलाना सीएचसी से सिंभावली पीएचसी, सोमरता प्रसाद को हापुड़ सीएचसी से सिंभावली पीएचसी, डा. गौरव यादव तथा डा. मिनाक्षी को हापुड़ सीएचसी से धौलाना सीएचसी, डा. प्रीति सिंह को गढ़ सीएचसी से हापुड़ सीएचसी पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि व्यवस्था सुधारने के लिए उन्हें तबादले करने पड़े हैं। कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

- अफवाह फैलाकर सिंभावली पीएचसी पर धरना कराने वाले कर्मचारियों के भी तबादले
- 13 चिकित्सक व कर्मचारियों के हुए तबादले, सीएमओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed