{"_id":"5a19c6324f1c1bd0408b8efc","slug":"101511638578-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन सीज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन सीज किए
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओवरलोड वाहन किए सीज
गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को सिंभावली क्षेत्र में गन्ने से भरे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिससे वाहन संचालकों में हडकंप मच गया।
सिंभावली शुगर मिल के क्रय केंद्रों से गन्ने लेकर आने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले और ट्रकों के चलते हाईवे पर राहगीरों की जान हमेशा जोखिम में रहती है। प्रत्येक वर्ष ऐसे वाहनों के कारण दर्जनों दुर्घटनाएं होती है। गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन कहीं पर भी असंतुलित होकर पलट जाते हैं। शनिवार को परिवहन विभाग द्वारा सिंभावली क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। परिवहन विभाग के पीटीओ मनोज गुप्ता ने तीन ट्रैक्टर-ट्राले और एक ट्रक को सीज कर दिया। परिवहन निगम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ प्रणव झा ने बताया कि ओवरलोड के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।