फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में देरी से एनजीटी सख्त

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में देरी से एनजीटी सख्त

Sun, 06 Aug 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में देरी से एनजीटी सख्त
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सुस्त रफ्तार पर एनजीटी नाराज
विज्ञापन


- काली नदी के पास बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए 25 अगस्त तक जमीन तलाशने के निर्देश
- 452 करोड़ रुपये की योजना के तहत शहर में रामपुर रोड पर शुरू हो चुका है ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गंगा में गिर रहे शहर के दूषित को किसानों के लिए वरदान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने की कवायद शुरू कर दी है। नोएडा जल निगम ने रामपुर रोड पर भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन काली नदी के पास चार हजार वर्ग मीटर में बनने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अब तक जगह नहीं मिलने से एनजीटी सख्त नाराज है। एनजीट ने प्लांट के लिए 25 अगस्त तक हर हाल में भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत रामपुर रोड पर करीब 452 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस प्लांट में दिल्ली रोड, मेरठ रोड व बुलंदशहर रोड के नालों के पानी का शोधन किया जाएगा। इसकी क्षमता 40 एमएलडी (मिलियलन लीटर प्रति दिन) होगी। लेकिन शहर के गढ़ रोड, स्वर्ग आश्रम स्थित नाले का पानी गढ़ रोड स्थित काली नदी में गिर रहा है। इसके लिए भी सरकार ने काली नदी के पास 10 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन अब तक नगर पालिका जल निगम को इसके लिए भूमि तलाश नहीं कर पाया है। इस मामले में हो रही देरी पर एनजीटी ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। जिसके बाद भूमि तलाशने के लिए 25 अगस्त तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रीटमेंट प्लांट में देरी से नमामि गंगे प्राजेक्ट प्रभावित
दरअसल, शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य में देरी से नमामि गंगे प्रोजेक्ट भी प्रभावित हो रहा है। सरकार ने गंगा किनारे ओडीएफ करने, साफ सफाई करने सहित कई बड़े प्रोजेक्ट पर बड़ी धनराशि खर्च की है। ऐसे में एनजीटी नहीं चाहती कि इस प्रकार के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने में किसी प्रकार की ढिलाई बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जगह दिखाई जा चुकी है जमीन
इस प्लांट का निर्माण भी नोएडा जल निगम को करना है। नगर पालिका जल निगम के सहायक अभियंता अनवर ख्वाजा ने बताया कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को तीन स्थानों पर भूमि दिखायी जा चुकी है। जल्दी ही सही जगह का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed