फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10 year jail

Hapur News: दुष्कर्म के दोषी बाल अपचारी को दस वर्ष के कारावास की सजा

Thu, 20 Feb 2025 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Feb 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
10 year jail
हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में बृहस्पतिवार को निर्णय सुनाया। न्यायाधीश ने मामले के बाल अपचारी को दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारावास सजा सुनाई। साथ ही दोषी को अर्थदंड से भी दंडित किया।
विज्ञापन


हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 21 जनवरी 2017 को कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि 20 जनवरी 2017 की रात उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर मौजूद थी। इस दौरान जसपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड निवासी उसके भाई की सास अपने 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ उसके घर पहुंची। 21 जनवरी की सुबह दोनों आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने उसकी नाबालिग पुत्री को बरामद किया और मुकदमे में दुष्कर्म सहित कई धारा बढ़ा दी। साथ ही पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के दौरान विवेचक ने बाल अपचारी की माता का नाम मुकदमे से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट न्यायालय में चल रही थी। बृहस्पतिवार को सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश उमाकांत जिंदल निर्णय सुनाया। न्यायाधीश ने बाल अपचारी को अपहरण व दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही बाल अपचारी को बीस हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया। अर्थदंड जमा न करने पर बाल अपचारी को चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। साथ ही न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि पीडि़त को दी जाएगी। साथ ही न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीडि़ता को पुनर्वास के लिए पचास हजार रुपये की प्रतिकार धनराशि देने के भी आदेश किए है। आदेश में यह भी कहा है कि प्राधिकरण के पास प्रतिकार की धनराशि देने के लिए फंड न होने पर जिलाधिकारी राज्य सरकार से उक्त धनराशि प्राप्त कर एक माह के अंदर पीडि़ता को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed